शराब बंदी की पूर्ण सफलता पर संदेह, स्वच्छता अभियान के दौरान मिली शराब की ख़ाली बोतलें
बिदूपुर(वैशाली): बिदूपुर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजनाएं में सुमार शराब बंदी को के लेकर पूर्ण सफलता पर सवाल उठाएं जा रहे है। एनडीए व राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन द्वारा आयोजित कार्यक्रम स्वच्छता अभियान में साफ-सफाई के दौरान अंचल कार्यालय व अंचल कार्यालय गार्ड रूम के पीछे खिड़की के नीचे से भारी मात्रा में शराब की खाली बोतलें और प्लास्टिक की ग्लास मिली है। वही जदयू कार्यकर्ता ने सभी बोतल इकठ्ठा कर इसकी सूचना जदयू वरीये पदाधिकारीयों को दी है। सूत्रों के माने तो शराब कि ख़ाली बोतलें मिलने से शराब बंदी के बाद भी शराब सेवन करने कि संदेह को बल मिलता है। कार्यालय के खिड़की के पास से शराब क़ी ख़ाली बोतलें मिलने से लोग कई तरह क़ी चर्चाएं करते है।