दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
मंडल कारा में छापा, दो सेलफोन व चार चार्जर जब्त
एसपी के नेतृत्व में हुई छापेमारी, एसडीएम एएसपी, डीएसपी सहित कई थाने की मौजूद रही पुलिस
एसपी जयंत कांत के नेतृत्व में रविवार की सुबह मंडल कारा बेतिया में छापेमारी हुई। इस दौरान वहां से दो सेलफोन व चार चार्जर जब्त किया गया है। छापेमारी के दौरान एसपी के साथ एएसपी शिव कुमार राव, एसडीएम विद्यानाथ पासवान, सदर डीएसपी पंकज कुमार रावत, बेतिया बीडीओ सहित नगर, मुफस्सिल, मनुआपुल, कालीबाग, बानूछापर और सिरसिया थाने की पुलिस मौजूद रही। जेल में आपत्तिजनक सामान बरामदगी के मामले में एसपी ने वहां तैनात एक सिपाही राकेश कुमार को जेल ड्यूटी से हटाने का आदेश दिया है। एसपी ने सिपाही के कार्य को संदिग्ध वाला है। बताया जाता है कि रविवार की सुबह एचपी दल बल के साथ जेल गेट पर पहुंचे। भारी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों को देख जेल में हड़कंप मच गया। वहां जाने के बाद कुछ ही देर के बाद जेल की तलाशी शुरू हुई। एसपी ने अपनी देखरेख में सभी वार्डों और जेल परिसर की तलाशी कराया। इस दौरान छिपाकर रखे गए दो सेलफोन और चार चार्जर जब्त किया गया। मामले में बीडीओ के प्रतिवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।