कार्यपालक सहायकों को वेतन नहीं मिलने से आर्थिक तंगी

#परवेज अख्तर/सीवान: बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन के तहत पंचायती राज विभाग में कार्यरत कार्यपालक सहायकों को करीब छह: माह से वेतन नहीं मिलने के कारण आर्थिंक तंगी से जूझ रहे है. इस संबंध में रघुनाथपुर प्रखंड में कार्यरत कार्यपालक सहायक विवेक कुमार मिश्रा एवं सुभाष कुमार ने बताया कि 10 एवं 11 अक्तूबर 2018 को जिला के विभिन्न प्रखंड में कार्यपालक सहायकों ने अपना योगदान दिया था. उसके बाद संबंधित पंचायत में कार्यपालक सहायकों को बीडीओ के द्वारा भेज दिया गया. उसके बाद से कार्यपालक सहायक अपनी-अपनी पंचायत में जाकर अपने कार्यों का निर्वहन इमान दारी पूर्वक करने लगे. श्री मिश्रा ने बताया कि होली के बाद करीब ढ़ाई महीना का वेतन मिला तो उम्मीद जगी कि अब वेतन समय से मिलना शुरु हो जायेगा. इधर 8 महिना बीतने के करीब है. लेकिन वेतन नहीं मिल रहा है. जिससे जिला में कार्यरत कार्यपालक सहायक आर्थिक तंगी से जूझते हुए अपनी कार्य को कर रहे है. अपनी आर्थिक तंगी को साझा करते हुए कार्यपालक सहायक ने वरीय पदाधिकारी से वेतन मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है. ताकि समय से कार्यपालक सहायकों को वेतन मिल सके और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके.