17 से तालाबंदी कर हड़ताल पर जायेगे प्रखंड के नियोजित शिक्षक

मढ़ौरा,सारण।
नियोजित सभी कोटि के शिक्षकों की एक बैठक प्रखंड के बरदहियां मध्य विधालय में सम्पन्न हुई । बैठक में यह तय किया गया कि विद्यालयों की पूर्णरूपेण तालाबंदी रहेगी । शिक्षक सात सूत्री मांगों समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। राज्य के शिक्षक विगत साल भर से धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन के माध्यम से लगातार नियमित शिक्षकों की तरह वेतनमान को लागू करने की मांग करते रहे हैं । सरकार शिक्षकों की मांगों को लगातार अनसूनी करती रही है। शिक्षकों ने कहा कि बाध्य होकर सभी कोटि के शिक्षकों ने एकजुट होकर 17 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। हड़ताल के दौरान शिक्षक मैट्रिक परीक्षा के मूल्यांकन का कार्य सहित सभी प्रकार के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कार्यों को पूर्ण बहिष्कार करेंगे। सरकार एवं विभाग के द्वारा हड़ताल को कमजोर करने के उदेश्य से समाचार पत्रों के माध्यम से धमकी दिया जा रहा है जिससे शिक्षकों नही डरेगे न उन्हे डरने की जरूरत नहीं है। शिक्षक संघ मजबुती के साथ शिक्षकों के साथ खड़ा है । बैठक में प्रमोद सिंह, सत्यनरायण साह, सुर्यदेव सह, हरेन्द्र राय, शंकर प्रसाद यादव, बिनोद कुमार सबोता कुमारी, चन्दा देवी, राधा कुमारी, व्युटी कुमारी, रागिनी कुमारी सहीत अन्य नियोजित शिक्षक मौजूद थे ।