सीवान / हसनपुरा ( ✍अभय शंकर ) : मातृभूमि की आन-बान- शान के लिए 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को हसनपुर प्रखंड के उसरी-धनौती स्थित खेल मैदान में शुक्रवार की देर संध्या
एक कार्यक्रम आयोजित कर के श्रद्धापूर्वक याद किया गया।
इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने
नम आंखों से याद कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
गौरतलब हो कि शुक्रवार की देर शाम उसरी, धनौती, हाता जलालपुर, लालनचक, अरण्डा, हसनपुरा, भिखपुर, भगवानपुर, सिसवा, अरजानीपुर समेत आस-पास के दर्जनों गांवों के युवाओं के द्वार धनौती स्थित चंद्र वदन हाइस्कूल के खेल मैदान में पहुच हाथ मे मोमबत्ती ले भारत माता की जय, वंदे मातरम, सीआरपीएफ जिंदाबाद, इंडियन आर्मी जिंदाबाद के गगनभेदी नारे के साथ देश की सेवा और रक्षा के लिये अपने प्राणों को बलि वेदी पर चढ़ाने वाले राष्ट्र के सच्चे सपूतो को अश्रुपूरित नेत्रो से नमन व मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इस मौके पर कृष्णा शेखर जैसवाल, प्रकाश गुप्ता, रविन्द्र कुशवाहा, मोनू खान, बाबूलाल, सोनू कुमार, राजा बाबू, दीपक कुमार, जितेंद्र कुमार, सुनील कुमार, मुकेश कुमार, विनय कुमार, अकेन्द्र राज, अविनाश कुमार, रवि कुमार, मनीष, कुंदन समेत दर्जनों युवा मौजूद थे।