मिर्जापुर असोइयां में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट एक दर्जन जख्मी
मढ़ौरा (सारण):
थाना क्षेत्र के मिर्जापुर असोइयां में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई I मिली जानकारी के अनुसार उसी गांव के महादलित टोला और एक अन्य टोला के कुछ अन्य युवकों के बीच गुरुवार की रात में आपस में कहा सुनी हो गई I इस कहासुनी के बाद भी युवक आपस में उलझ गए थे और उनके बीच मारपीट भी हुई थी I इस मारपीट में भी कुछ लोग जख्मी हो गये थे लेकिन तब आपसी सुलह से मामला सलता मान लिया गया था I शुक्रवार की सुबह ही एक टोला से करीब दर्जन भर लोग लाठी डंडा लेकर महादलित टोला पहुंच गये और गुरुवार को हुई मारपीट को लेकर आते ही हमला शुरू कर दिया I मारपीट की घटना में पुरुष के साथ कई महिलायें भी जख्मी हो गई I घटना की सुचना पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी महिला पुरुष को मढ़ौरा रेफरल अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज किया गया I जख्मी में एक पक्ष से जनक राम की पत्नी धुरपती देवी,सुरेश राम की पत्नी बसमतिया देवी,दूधनाथ राम,परसुराम राम,मंगरू राम की पत्नी शिवरतिया देवी, चंद्रमा राम की पत्नी रजिया देवी, चंद्रमा राम सहित अन्य का नाम शामिल है I दुसरे पक्ष से भी लोग जख्मी बताये गये जिनका छपरा इलाज चल रहा है I मामले में परसुराम राम ने अनुसूचित जाति जनजाति जाति एक्ट के तहत और मारपीट करने रूपया छीन लेने का एक प्राथमिकी दर्ज कराया है जिसमे गांव के ही नितेंद्र राय सहित 18 को नामजद और दस अज्ञात को आरोपित किया है I पुलिस मामले में दो को गिरफ्तार करने की बात भी कह रही है I घटना को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है इसको लेकर पुलिस पुरे मामले पर नजर रख रही है I
कुत्ते के भौकने से मना करने को लेकर बढ़ा था विवाद
जख्मी बसमतिया देवी ने बताया कि टोला में कुत्ते के भौकने को लेकर दुसरे पक्ष के लोगों का विवाद कुछ युवको से हुआ I इस विवाद में कहासुनी हुई थी, बाद में इसी कहासुनी को लेकर रात में मारपीट भी हुआ लेकिन यह सलत गया था I अगले दिन सुबह इसी विवाद में युवको ने समूह बनाकर कर फिर से टोला में आ गये और मारपीट की I थानाध्यक्ष रामबलेश्वर राय ने बाताया कि स्थिति नियंत्रण में है I पुलिस दर्ज प्राथमिकी के अनुरूप अपनी कारवाई शुरू कर दी है I
साभार – संजीव कुमार,दैनिक भास्कर मढ़ौरा,सारण