सारण : भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच का महासम्मेलन सूर्य देव इंटर महाविद्यालय रामपुर नूर नगर में 10 नवबंर को
छपरा : भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार का आगमन कल 10 नवंबर को होने वाला है।भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच का महासम्मेलन सूर्य देव इंटर महाविद्यालय रामपुर नूर नगर में आयोजित की गई है और रोड शो जोगी बाबा स्थान अफौर(नगरा) से सूर्य देव सिंह इन्टर कॉलेज रामपुर नुरनगर तक होगी। जहा एक भव्य जनसभा को संबोधित करेंगे। संगठन से जुड़े राजेश सिंह जिला अध्यक्ष, अभय सिंह बनियापुर प्रखंड अध्यक्ष, शशि शेखर युवा अध्यक्ष मढ़ौरा, अभिजित सिंह, रंजीत सिंह, रणवीर चौबे आदि लोगों ने बताया कि कार्यक्रम स्थल तक जाने के दौरान आशुतोष कुमार का आगमन पर जिले में विभिन्न स्थानों (परसा, मकेर, भेल्दी, गड़खा)पर जोरदार स्वागत एवं रोड शो का कार्यक्रम है जिसमें हजारों लोग शामिल होंगे इस कार्यक्रम को लेकर संगठन से जुड़े लोग काफी उत्साहित हैं।इसकी जानकारी मढ़ौरा के युवा अध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।




Recent Comments