
कब्बडी में मढ़ौरा ने शिल्हौड़ी को 50-47 के अंतर से हराकर कप पर जमाया कब्जा
मढ़ौरा (सारण):प्रखंड के शिल्हौड़ी में खेले गये विस्टेज चैम्पियन कब्बडी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मढ़ौरा की टीम को रोमांचक रूप से 50-47 से हराकर मैंच जित लिया I एकदिवसीय कब्बडी प्रतियोगिता में चार टीम आटा,शिल्हौड़ी, पीपी कॉलेज और मढ़ौरा की टीम ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया I मढ़ौरा और शिल्हौड़ी की टीम ने अपने अपने मैंच जीतकर फाइनल में पहुंची I अंतिम मुकाबले में दोनों टीम की तरफ से जबरदस्त बराबरी का खेल दिखाया गया I मैंच शुरू होने से खत्म होने तक रोमांच की स्थिति बनी रही, अंतिम दौड़ में मढ़ौरा की टीम ने वेहतर खेल दिखाते हुए मुकाबला को 50-47 से जीत का कप जीत लिया I ग्रामीण अंचल में कब्बडी मैंच के आयोजन को देखने बड़ी संख्या में लोग जुटे और कब्बडी का पूरा पूरा लुफ्त उठाया I मैंच का उद्घाटन शिल्हौड़ी पंचायत के मुखियां प्रतिनिधि व पैक्स अध्यक्ष अभिषेक राय उर्फ जुगनू ने किया I वही विजेता, उपविजेता टीम को पैक्स अध्यक्ष अभिषेक राय, क्राउन डाइरेक्टर अजय कुमार सिंह, पीपी कॉलेज के सचिव भूपेश भीम, डॉ विजय शर्मा ने संयुक्त रूप से प्रदान किया I इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि अभिषेक राय ने कहा कि कब्बडी ग्रामीण अंचल की खेल है I गांव के बच्चे इस खेल को खेलते ही युवा होते है I यह खेल गांव के बच्चों को शारीरिक मजबूती के साथ मानसिक मजबूती प्रदान करती है वही खेल से बच्चों में मिल्लत भी बढ़ता है I आज गांव से भी इस खेल का प्रचलन कम होता जा रहा है जो चिंता का बात है I जरुरत इस खेल को प्रोत्साहन देने की है ताकि गांव में खेल की परम्परा बनी रहे I मैंच रेफरी की भूमिका दिलीप मैथ्यू ,अभय सिंह,अर्जुन राम ने निभाई कमेंट्री मो आलम ने किया I
ロये लोग थे मौजूद-
डॉ जीतेन्द्र कुमार, शिक्षक शिव नाथ सिंह, जयप्रकाश कुशवाहा,सुमंत कुमार उर्फ गुड्डू,अंकित कुमार,पंकज कुमार,श्याम नारायण, विपिन शर्मा, मैनेजर प्रसाद, मुश्ताक आलम,बसंत सिंह, सहित अन्य गणमान्य लोग I
ロसाभार – संजीव कुमार दैनिक भास्कर मढ़ौरा, सारण




Recent Comments