नवनिर्मित आईटी भवन का होना है उद्घाटन ।
…………. ………………………………………………………………
परवेज अख्तर/सीवान;
बड़हरिया( सीवान) प्रखंड में मुख्यमंत्री के संभावित आगमन की खबर ने तमाम विभागीय अधिकारियों की बेचैनी बढ़ा रखी है । बात प्रखंड कार्यालय की हो या निबंधन कार्यालय की या अन्य किसी सरकारी व्यवस्था की अंदर अंदर सभी जगहों पर व्यवस्था परिवर्तन अर्थात यहां व्याप्त किसी भी प्रकार की कमी को तलाशने और उनमें सुधार की कवायद शुरू हो गई है । बताते चलें कि 4 दिसंबर को जिले में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय है । ऐसी संभावना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन बड़हरिया भी हो सकता है ऐसी खबरें हैं काफी दिनों से प्रखंड कार्यालय के उत्तर आईटी भवन का निर्माण कार्य चल रहा था जो पूरा हो चुका है और उद्घाटन के लिए पूरी तरह तैयार है लिहाजा ऐसी उम्मीद है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उक्त भवन के उद्घाटन के लिए यहां पहुंच सकते हैं । प्रखंड में मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम की खबर से अधिकारियों में विशेष तत्परता देखी जा रही है मिली जानकारी के अनुसार कई प्रमुख स्थानों पर साफ सफाई, मिट्टी भराई के साथ-साथ ईट करण आदि का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है । यूं कहे कि सरकारी महकमे में खलबली मची हुई है ताकि किसी भी प्रकार से यदि मुख्यमंत्री की नजर और कदम कहीं पड़ती है तो वहां किसी भी तरह की गड़बड़ी या त्रुटि ऊपर ना हो । सभी विभागीय अधिकारियों में मुख्यमंत्री आगमन की संभावना ने खास उर्जा भर दी है जिससे लगातार जिम्मेदार अधिकारी व्यवस्था ठोक- पीट में लगे हुए हैं ।