युवक को सांढ ने लिया अपने चपेट में , गंभीर
परवेज अखतर/सिवान;
मैरवा : थाना क्षेत्र के भोपतपुरा गांव में खेत में चर रहे युवक को एक सांढ ने अपने चपेट में ले लिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां वह इलाजरत है. घायल युवक की पहचान बनकटा थाना क्षेत्र के मिश्रौली के जमन टोला गांव के साहिल राजा के रुप में हुयी. वह अपने ननिहाल मिसकरहि में आया हुआ था. बुधवार की सुबह उसने खेत घूमने के दौरान जब चर रहे दो सांढों को भगाने का प्रयास किया. लेकिन सांढ़ ने उसे मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. स्थानीय लोगों ने उसे ठेले पर लादकर रेफरल अस्पताल पहुंचाया. युवक के सिर, हाथ, कमर व पीठ में गंभीर चोटें आई हैं.
————-




Recent Comments