लावारिस हालत में बाइक जब्त

दरौंदा(सिवान). थाना क्षेत्र के रानीबारी बाजार के समीप बुधवार को पुलिस ने एक लावारिस के हालत में पड़ी बाइक को बरामद किया. थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को एक लावारिस हालत में पड़े बाइक पर नजर पड़ी. स्थानीय कुछ लोगों से पूछताछ के बाद पाया गया कि यह बाइक लावारिस है. जिसे पुलिस जब्त कर थाने लाई है.
————–