अभियुक्त द्वारा चोर-चोर कहकर हमला
दरौली (सिवान) : डकैती कांड मामले में पूछताछ करने गई पुलिस टीम पर अभियुक्त द्वारा चोर-चोर कहकर हमला करते हुए मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना शुक्रवार की देर रात्रि की बताई जा रही है। पुलिस पर हमला मामले में थानाध्यक्ष संजीव कुमार शनिवार को छह लोगों को नामजद एवं 25-30 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपितों में मुकेश पांडेय, देवनाथ पांडेय, मुन्ना पांडेय, गोलू पांडेय, रामाशीष पांडेय एवं शंभू पांडेय का नाम शामिल है। साथ ही त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित देवनाथ पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया




Recent Comments