img-20170324-wa0018.jpg
शहादत दिवस पर निकाली रैली ; सेमिनार का हुआ आयोजन
पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-शहीद ए आजम भगत सिंह ,राजगुरु ,शुकदेव के शहादत दिवस पर बेतिया में भारत की जनवादी नौजवान सभा जुलूस निकाल कर भगत सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभा किया।
जिसे जिला सचिव म.हनीफ , जिला अध्यक्ष म.महफूज़ रजा, नीरज बरनवाल , सुशील श्रीवास्तव ,सुरेन्द्र गिरि ने सम्बोधित करते हुए देश में समाजवादी व्यवस्था का निर्माण कर भगत सिंह के सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।
सी पी एम जिला कार्यालय में जनवादी लेखक संघ तथा भारत की जनवादी नौजवान सभा के संयुक्त तत्वावधान में का.विजय नाथ तिवारी की अध्यक्षता में सेमिनार हुआ जिसे सम्बोधित करते हुए सी पी एम जिला मंत्री का.प्रभुराज नारायण राव ने बतलाया की भगत सिंह और उनके साथियों द्वारा देश से ब्रिटिश हुकूमत को उखाड़ फेकने तथा समाजवादी हुकूमत कायम करने के उद्देश्य से आंदोलन चलाया जा रहा था।
हिन्दुस्तान समाजवादी प्रजातान्त्रिक सेना के अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद के विरोध के बावजूद भगत सिंह एसेम्बली में बम फेकने की सहमति बैठक में लेकर अपनी गिरफ्तारी दी और फांसी  के तख्तो को चुम्मा ।वे सोवियत क्रान्ति से प्रभावित थे ।यहीं कारण था की फांसी के ठीक पहले तक लेनिन की किताब पढ़ रहे थे।
वे अपनी अंतिम इक्छा जेल के दलित वार्डन के हाथों बनाये हुये खाना खाने को कहा ।
लेकिन केन्द्र की मोदी सरकार और आर एस एस के लोग उन्हें सिर्फ एक राष्ट्रभक्त के रुप में भारत माता का एक सच्चा सपूत भर बतलाना चाहती है ।जो उनके विचारों को दबा देना चाहती है ।
हमें उनकी अंतिम मंजिल देश में समाजवादी सरकार को लाने का संकल्प लेना होगा ।सेमिनार को प्रख्यात कवि गोरख प्रसाद मस्ताना, उर्दू विद्वान मजमील हक ,दलित कवि प्रीतम बावरा, जगत राज ,शायर अख्तर हुसैन अख्तर, सहित्यकार उपेंन्द्र ठाकुर, रवीन्द्र रवि ,नौजवान सभा के जिला सचिव म.हनीफ, का.प्रभूनाथ गुप्ता, का.विजय नाथ तिवारी, शंकर राव ने सम्बोधित किया ।संचालन जलेस के जिला सचिव अनिल अनल ने किया.