परसा में दरवाजे से बोलेरो चोरी

परसा(सारन):-थाना क्षेत्र के परसा मथुरा गाँव निवासी शिक्षक आलोक कुमार के दरवाजे से अज्ञात चोरो द्वारा बोलेरो वाहन की चोरी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है।वाहन की चोरी की घटना की खबर आलोक कुमार द्वारा पुलिस को दिया गया।जिसपर पहल करते हुए पुलिस ने घटना स्थल पहुँच घटना की जनकारी लिया।बोलेरो चोरी की घटना को लेकर गाड़ी मालिक अलोक कुमार ने स्थानीय थाने में बीआर 04 एफ 8571 बोलोरो वाहन अज्ञात चोरो द्वारा चोरी करने का प्राथमिकी दर्ज कराया गया।प्राथमिकी में वाहन मालिक ने पुलिस से वाहन बरामद कर चोरो के बिरुद्ध क़ानूनी करवाई करने की अपील किया है।