परवेज़ अख्त़र (सिवान)

रघुनाथपुर (सिवान) : प्रखंड के निखती कला गांव स्थित खेल मैदान में डॉ राजेंद्र प्रसाद टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरा सेमीफाइनल में गुरुवार को दरौली ने सिवान को चार विकेट से हराकर फाइनल में पहुंच गया। टॉस जीतकर दरौली की टीम क्षेत्र रक्षण करने का निर्णय लिया।सिवान की टीम 16 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाई। जवाब मेंखेलने उतरी दरौली की टीम 14.3 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। आंदर बनाम दरौली के बीच 18 जनवरी को खेला जाएगा।