विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास 
——–
अमित कुमार की रिपोर्ट 
——-
लहलादपुर(सारण)
विधायक धूमल सिंह ने कटेया गांव में एक गंवई सड़क का शिलान्यास किया। कटेया से लश्करीपुर को जोड़ने वाली इस सड़क का निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से होगा। विधायक ने कहा कि सभी सम्पर्क सड़कों को पक्की किया जायेगा। मौके पर उन्होने ग्रामीणों से खराब सड़कों के नाम भी पूछा व जल्द बनवाने का आश्वासन दिया। मौके पर जदयू अध्यक्ष शारदा साह, अनुज यादव, समरेंद्र कुमार सिंह व अन्य मौजूद रहे।