
छपरा (15/11/2023) । वुधवार को मढ़ौरा-बनियापुर थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित पिरौटा नहर से चाकू मारकर हत्या की हुई शव को पुलिस ने बरामद किया ।घटना से पुलिस ने एक टेंपू भी बरामद किया है, जिससे यह लगता है की वह टेंपू ड्राइवर है और टेंपू भी उसी का है। बताया जाता है कि बुधवार की सुबह जब ग्रामीण खेतो में पहुंचे तो पिरौटा नहर में चाकू मारकर हत्या की गई शव दिखाई दी, तब ग्रामीणों ने यह सूचना गौरा ओपी पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की जानकारी लोगो से ली, लेकिन किसी के द्वारा शव की शिनाख्त नहीं की गई, जिसके बाद मृतक के पर्स से उसके आधार कार्ड से उसकी पहचान गोपालगंज जिला के बैकुंठपुर थाना अंतर्गत नया टोला पिपरा उसुरी निवासी शंभू दास के 30 वर्षीय पुत्र मुन्ना प्रसाद के रूप में की गई, जिसके बाद गोपालगंज पुलिस और बनियापुर थाना को भी सूचना दी गई।
शव मिलने की सूचना से कुछ ही घंटे पहले तकरीबन 3 बजे सुबह में किसी राहगीर द्वारा पिरौटा नहर के समीप लावारिस स्थिति में टेंपू खड़े होने की सूचना दी। जिसके बाद गौरा पुलिस ने टेंपू बरामद कर ली थीं लेकिन उस दौरान वहा टेंपू से कोई नही मिला, सुबह जब थोड़ी दूरी पर शव बरामद हुआ तब पुलिस ने आशंका जताई की टेंपू भी इसी की हो सकती है, मौके पर पहुंची गौरा ओपी और बनियापुर की पुलिस हत्या के कारणों और हत्यारो की तलाश में जुट गई है।




Recent Comments