परवेज़ अख़्तर (सिवान)
रघुनाथपुर (सिवान) : प्रखंड मुख्यालय परिसर के शहीद मैदान में आयोजित एसबीएस टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथ लीग मैच गुरुवार को मोतिहारी बनाम देवरिया टीम के बीच खेला गया। जिसमें मोतिहारी की टीम तीन विकेट से मैच जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में पहुंच गई। देवरिया की टीम 19.5 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाई।जवाब में खेलने उतरी मोतिहारी की टीम 18.5 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार यादव, सचिव अभिषेक कुमार चौरसिया, अमित कुमार चौरसिया सहित अन्य लोग मौजूद थे।




Recent Comments