प्रधानमंत्री के पत्रक को घर-घर पहुंचा रहे हैं सांसद प्रतिनिधि

तरैया 13.06.2020

प्रखंड के पोखरेड़ा पंचायत में भाजपा के वरिष्ठ नेता व सांसद प्रतिनिधि संजय सिंह ने घर-घर जाकर लोगों के बीच प्रधानमंत्री के पत्रक को पहुँचाया।उन्होंने कहा कि तरैया प्रखंड में 101 बूथ के प्रत्येक घर-घर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने पाँच-छह साल में किए गए कार्यकलापों को लोगों के बीच विधिवत रूप से रखूंगा।उन्होंने लोगों को बताया कि प्रधानमंत्री ने लॉक डाउन और कोरोना महामारी में तीन-तीन महीनों के राशन लोगों को फ्री में दिया जा रहा है।तीन गैस सिलिंडर भी लोगों को दिया जा रहा है।मोदी ने अनुच्छेद 370 हटाया, नागरिकता संसोधन कानून लाया गया,राम मंदिर निर्माण व तीन तलाक को विधेयक पास कर मुस्लिम महिलओं का सशक्तिकरण किया।ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के पत्रक को पढ़ कर जानकारी प्राप्त कर रहे है।उक्त मौके पर अरुण पाठक,श्री निवास सिंह, श्री भगवान सिंह, रितेश कुमार सिंह सहित अन्य शामिल थे।