संजय विजित्वर (हाजीपुर)-पहले कोरोना ने किया बेरोजगार और अब भूख से लड़ रहे इनके परिवार के पुरुष सदस्य भी बंद पड़े फैक्ट्री , ठेकेदारी के कारण घर पर बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं । हिंदू जागरण मंच ने अपने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि इन गरीबों पर प्राइवेट माइक्रो फाइनेंसर का कहर टूट रहा है । वैशाली जिला अन्तर्गत महुआ अनुमंडल क्षेत्र के महिला समूहों को कर्ज वसूली के लिए अमानवीय दबाव दिया जा रहा है । एक ओर जहां रिजर्व बैंक , वित्त मंत्रालय ने कोरोना आपदा की इस घड़ी में अपने ग्राहकों को राहत दिया है , वहीं यह माइक्रो फाइनेंसर के दबाव में अनेक महिलाएं मानसिक दबाव में आ गई हैं। हिंदू जागरण मंच ने क्षेत्र में दौरा किया तथा इस दौरे में मंच के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार यादव सहित चंद्रशेखर सिंह, चंदेश्वर राय, चंद्रिका झा, कृष्ण कांत सिंह, अमर कुशवाहा, अनिल कुशवाहा ,मंटू कुशवाहा शामिल थे । हिंदू जागरण मंच ने प्रशासन एवं बैंक अधिकारियों से इन गरीब- गुरुबो का उत्पीड़न बंद करने की मांग की है साथ ही यह भी बताया है कि कोरोना के इस आपदा अवधि में कर्ज का किस्त छोटे-छोटे बनाकर और एक अवधि के बाद वसूली होने से सुविधाजनक होगा।इस मंच ने चिंता जाहिर करते हुए बताया कि मिनी फाइनेंसर के दबाव में यहां की महिलाएं मानसिक रूप से बीमार पड़ रही हैं।