बिग ब्रेकिंग : जय प्रभा सेतु के दक्षिणी मुहाने के पास यूपी की सीमा में देर शाम खड़ी ट्रक से टकराकर एक युवक की दर्दनाक मौत

मांझी (सारण) : जय प्रभा सेतु के दक्षिणी मुहाने के पास यूपी की सीमा में मंगलवार की देर शाम खड़ी ट्रक से टकराकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की जेब से बरामद पासबुक में दीनदयाल राय ग्राम सेमरिया रिविलगंज बताया गया है। मृतक के शव को यूपी पुलिस ले गई।