मढ़ौरा(सारण) ।
लॉकडाउन के नियमों में उल्लंघन को लेकर स्थानीय बाजार के चार दुकानदारों पर थानाध्यक्ष ने एक प्राथमिकी दर्ज कराया है । दुकानदारों में स्टेशन रोड निवासी रंजीत कुमार गुप्ता, अशोक कुमार कुबेर पाइप दुकान, मुन्ना कुमार जय माता दी हार्ड वेयर, धर्मेन्द्र प्रसाद भारत पाइप स्टोर का नामा बताया गया है । थाना अध्यक्ष ने बताया कि उक्त सभी दुकानदार कोरोना को लेकर सरकार द्वारा धोषित लॉकडाउन नियम का उल्लंघन करते हुये पाया गया था । सभी पर कोविड -19 के प्रसार का दोषी मानते हुये धारा 188/269/270 के तहत कारवाई की गयी है ।