एकमा। शनिवार को एकमा नगर पंचायत बाजार में बीडीओ डॉ. कुन्दन, सीओ कुमारी सुषमा व नपं के ईओ सुनील कुमार सहित थानाध्यक्ष राजेश चौधरी ने भ्रमण करके ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से माइकिंग से कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन करने और शाम सात बजे दुकानें बंद करने की अपील की। इस दौरान मास्क चेकिंग व जागरूकता अभियान भी चलाया गया।