चोरी की दो गाड़ी के साथ छह गिरफ्तार

✍️परवेज अख्तर/सिवान;
सिवान: शुक्रवार की रात्रि थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव स्थित स्टेट हाइवे 73 पर स्थानीय पुलिस ने थानाध्यक्ष विपीन कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर अपराध का षड्यंत्र रचते छह अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से दो चोरी की गाड़ी एक देशी कट्टा, चार जिंदा गोली, पांच मोबाइल, नगद रुपए बरामद किया। एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी किसी अपराध का षड्यंत्र रच रहे हैं। इसके बाद थानाध्यक्ष को छापेमारी का निर्देश दिया गया। जब टीम हाइवे समीप पहुंची तो कार में बैठे सभी अपराधी भागने लगे। इसके बाद पीछा किया गया तो थाने के बॉर्डर पर गाड़ी छोड़कर तीन अपराधी भाग निकले। इसके बाद इनकी शिनाख्त पर पुन: छापेमारी की गई और फरार सभी अपराधियों को टीम ने गिरफ्तार कर लिया। ये सभी आदतन अपराधी हैं और लूट व छिनतई की घटनाओं को अंजाम देते हैं। सभी चार पहिया वाहन की लूट करते थे। ये सभी पूर्व में 2018 में जेल भी गए थे।