
इसुआपुर(सारण):प्रखण्ड के छपियाँ पंचायत के फेनहरा गांव के नट बस्ती में सोमबार को अचानक आग लग गई .इस आगलगी में शम्भू नट, भोला नट सरल नट, शमी नट, धनपति कुँवर,हरिचरण प्रसाद के घर धु धु कर जल गये.घर मे रखा सारा सामान जल कर राख हो गया .पीड़ितों की मदद करने राजद नेता मिथलेश राय आगे आये .उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति परिवारों को 50 किलो चावल, गैस सिलेंडर और चूल्हा,त्रिपाल, शब्जी एंव मसाला तथा परिवार के प्रत्येक व्यक्ति को अंग बस्त्र दिया .इससे पीड़ितों को थोड़ी राहत मिली है .




Recent Comments