माझी(सारण)। मांझी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव के समीप शनिवार की शाम बाइक व साइकिल की टक्कर में मांझी थाने में कार्यरत चौकीदार ललन मांझी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बाद में ग्रामीणों ने आनन-फानन में उसे मांझी पीएचसी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में नाजुक हालत देखते हुए उसे छपरा से पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। मांझी चट्टी से सामान खरीद कर अपने घर कौरुधौरु वापस लौटने के क्रम में दुर्गापुर के समीप उनकी बाइक एक साइकिल से टकरा गई एवं ललन गड्ढे में गिर पड़े जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। अभी उनका इलाज पटना में चल रहा है।