मांझी में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न

मांझी(सारण):प्रखंड के दुर्गापुर शिव मंदिर परिसर में 48 घंटे का अखण्ड अष्टयाम सह तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान भंडारे के साथ सम्पन्न हो गया। पूर्णाहुति पर ब्यास जलेश्वर सिंह ने शिव विवाह की आकर्षक प्रस्तुति की। इससे पहले अष्टयाम में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए लालगंज।बलिया। के ब्यास मुन्ना शर्मा उर्फ सूरदास को प्रथम तथा चेंफुल।सारण। के शम्भू यादव की मंडली को द्वितीय क्रमशः जनार्दन सिंह तथा अवधेश सिंह शिक्षक द्वारा शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर ब्यास भोला सिंह कंचन सिंह धनञ्जय उर्फ बुचुल सिंह उपेन्द्र सिंह सहदेव यादव तथा बृजा पंडित आदि ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे। समारोह का संचालन मनोज कुमार सिंह ने किया। अष्टयाम में दिवाकर सिंह लखीचंद यादव सूर्य प्रकाश तिवारी लाल बाबा दीपक शर्मा चंदन कुमार तथा बीरेन्द्र भारती आदि कलाकारों की मंडलियों ने भाग लिया।