मशरक के कुंदन निशाकर के यूजीसी नेट क्वालीफाई करने पर हर्ष

#न्युज इनपुट : रोहित कश्यप
————————————–
सीबीएसई के यूजीसी नेट परीक्षा 2018 में मशरक के कुंदन निशाकर ने 55 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्वालीफाई किया है ।सीबीएसई द्वारा मंगलवार को जारी किये गये रिजल्ट में कुंदन ने हिन्दी विषय से सफलता प्राप्त की है। असिस्टेंट प्रोफेसर के लिये क्वालीफाई करने वाले कुंदन के परिजन एवं दोस्त काफी खुश है। हालांकि होनहार कुंदन अंक प्रतिशत से संतुष्ट नही है फिर भी क्वालीफाई करने से उत्साहित है। दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से एमए हिन्दी करने वाले निशाकर मशरक स्टेशन रोड निवासी स्व डॉ. मोतीलाल प्रसाद के पुत्र तथा होमियोपैथिक चिकित्सक डाॅ. रामकृष्ण प्रसाद के अनुज बताया जाता है। कुन्दन अपनी मेहनत के बदौलत इस मुकाम तक पहुँचे है। इन्होंने 2006 में दिल्ली पब्लिक स्कूल भिवानी में दो वर्ष तक हिन्दी के विभागाध्यक्ष रहे है। जबकि सिवान में गेस्ट लेक्चर के रूप में कार्यरत रहते हुए जयप्रकाश विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री प्राप्त कर रहे है। इनकी सफलता पर परिजनों में खुशी का माहौल है,वही जिला पार्षद प्रभावती देवी, डाॅ. पीके परमार, प्रखंड शिक्षक संघ के नेता प्रमोद कुमार सिंह, जिला पार्षद प्रतिनिधि योगेन्द्र प्रसाद, ब्यवसायी अजय कुमार, डाॅ. डीसी गुप्ता ने बधाई दिया है।