चोरी का बिरोध करने वाली महिला को चाकू मारकर चोरो ने किया घायल
# हेमन्त कुमार/गोपालगंज :
:चोरो ने घर में घुसकर जहा लाखो रूपये के गहने और सम्पति की चोरी कर ली. वही चोरी का विरोध करने पर चोरो ने महिला को चाकू मारकर घायल कर दिया. घटना मांझागढ़ थानाक्षेत्र के धरमपरसा बठुआ गाँव की है. चाकूबाजी में घायल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसे सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है. जहा40 वर्षीय पीड़ित महिला का लैला खातून का इलाज चल रहा है. वह मांझागढ़ थाना क्षेत्र धरमंपरसा बठुआ गाँव के रहने वाले मोईनुद्दीन हवारी की पत्नी है.पीड़ित लैला खातून ने बताया की बीती रात गाँव के ही चार पांच की संख्या में चोर घर मे घुस आये और घर में रखे हजारो रूपये नगदी, लाखो रूपये के गहने और कीमती सामान चुरा रहे थे. इसी दौरान उसकी नींद खुल गयी. चोरी की वारदात का विरोध करने पर चोरो ने उसे चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और फरार हो गए. बाद में पीड़ित परिजनों ने महिला को सदर अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है .पीड़ित महिला के लिखित शिकाय पर दर्ज होगी प्राथमिकी प्रभारी थाना अध्यक्ष नित्यानन्द प्रसाद ने बताया कि इस घटना की मुझे कोई जानकारी नही है नही कोई लिखित शिकायत किसी के द्वारा की गई लिखित शिकायत आने पर की जाएगी करवाई