छपरा में बाइक से ही पहुँचे बिजली विभाग के मुखिया, लोगों से पूछे : बिजली आती है
दैनिक खोज खबर डेस्क, सारण
बिहार में विद्युत विभाग के मुखिया प्रत्यय अमृत शुक्रवार को बाइक से ही सारण जिले में पहुँच गए। जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र में पहुचकर उन्होंने विद्युत आपूर्ति का जायजा लिया व सब कुछ डायरी में नोट किया।

आमतौर पर विद्युत विभाग के सीएमडी पुरे लाव लश्कर के साथ चलते है मगर प्रत्यय अमृत ने बाइक से दिघवारा पहुचकर सबको चौका दिया। उन्होंने दिघवारा के हेवडा गाँव के अंतर्गत दलित बस्ती में पहुँचे व एक व्यक्ति के घर की सीढ़ी पर ही बैठकर बिजली का हाल जानने लगे।

श्री अमृत ने लोगों से मीटर रीडिंग के बारे में जानकारी ली व खुद मीटर चेक किया।
प्रत्यय अमृत के दिघवारा पहुँचने की सूचना पर जिले के अधिकारियों के हाथ पांव फूलने लगे।
उन्होंने मौके पर ही विद्युत विभाग से जुड़े अधिकारियों को बुलाया व कइयों की क्लास लगाई।
फिर उन्होंने दिघवारा के सर्कल आफिस पहुचकर वहां का भी जायजा लिया व अधिकारियों को कई निर्देश दिये।