मशरक में सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल का कार्यकर्ता सम्मानित कार्यक्रम में किया गया सम्मान

मशरक (सारण)मशरक गोपालबाड़ी चौक के पास कामेश्वर सिंह के मकान परिसर में सटे एस एच ९० के निकट आज भाजपा के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कार्यकर्ता सम्मानित कार्यक्रम का आयोजन कर कार्यकर्त्ताओं की भाड़ी भीड़ में शामिल कार्यकर्त्ताओं को गमछा से सम्मानित किया गया जिसमें एम एल सी महाचन्द्र प्रसाद सिंह, मनजीत सिंह , बिरेंद्र ओझा, रविरंजन सिंह मन्टु ,बिरबल प्रसाद कुशवाहा, कामेश्वर सिंह, पूर्व प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र सिंह मास्टर साहेब, भाजपा के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह , मिथिलेश कुमार सिंह सरपंच आदि गणमान्य लोगों के उपस्थिति में महाराजगंज लोक सभा क्षेत्र के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को माला और अंगबस्त्र से सम्मानित किया गया और सभी कार्यकर्ताओं को गमछा देकर सम्मानित किया गया जिसमें सभी नेता और नेत्री को भी अंग बस्त्र से सम्मानित किया गया। महाचन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि महाराजगंज में पहली बार कार्यकर्त्ता सम्मानित कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आज कार्यकर्त्ताओं में हर्ष का लहर दिखाई दे रही है।आज सभी नेता अपनी अपनी भाषण दे रहे हैं तो वहीं नेता कामेश्वर सिंह, रविरंजन सिंह मन्टु,बिरबल प्रसाद कुशवाहा कार्यकर्त्ताओं को गमछा देकर सम्मानित कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि महाराजगंज में पहली बार कार्यकर्त्ता सम्मानित कार्यक्रम सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल जी के समक्ष सम्मानित किया गया है लोगों भाजपा जिन्दाबाद और सिग्रीवाल जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं।