
शराब, जुआ,व चोरी के मामले में कुल नव गिरफ्तार
–
बरुणेश आनन्द बरुण की रिपोर्ट
–
मैरवा-सिवान-मैरवा – थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहो से रविवार को तीन प्रमुख मामलो में कुल नव व्यक्तियो सहित दो मोटरसाइकिल व दर्जनो बोलते देशी शराब की बरामदगी हुयी ।क्षेत्र स्थित इंग्लिश चौराहे से जुआ खेलते हुए चार युवको को गिरफ्तार किया गया जिसकी पहचान आस -पास के ही सुशील गुप्ता,नसरुद्दीन, यासीन अंसारी व कन्हैया चौहान के रुप में हुयी ।वही शराब पीने सहित बेचने के मामले में भी चार की गिरफ्तारी हुयी जिनके पास से दो मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया इसमें सुमेर पुर निवासी सुदर्शन साह, भोपतपुरा निवासी राजेंद्र साह, वह कैथवली निवासी नूर आलम को शराब पीने के आरोप में तो पतौवा निवासी दिनेश कुमार को शराब बेचने के अंदेशा में देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया ।वही नगर के मेन रोड स्थित खुशी ड्रेसेज में चोरी करते हुए एक को पकड दुकानदारो ने पुलिस को सुपुर्द किया पकङा गया चोर नगर क्षेत्र का ही कन्हैया तुरहा बताया जा रहा है ।




Recent Comments