​​बेतिया:- राष्ट्रीय आज़ाद मंच की बैठक में नाविन तिवारी को बगहा पुलिस जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया
✍”दैनिक खोज खबर ” विशेष संवाददाता नीरज ठाकुर बेतिया  (पं.च) बिहार 👉 राष्ट्रीय आज़ाद मंच के प्रदेश कार्यकारिणी के बैठक में नाविन तिवारी को बगहा पुलिस जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल कुमार मिश्र ने संगठन के कार्य और उद्देश्य पर चर्चा करते हुए कहा कि यह फैसला मंच के अधिकारियो द्वारा कार्यकर्ताओ के  निःस्वार्थ और निष्ठां पूर्वक किये गये कार्यो को ध्यान में रख कर लिया गया है वही नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नविन तिवारी ने संगठन के विस्तार और राष्ट्रिय मूल्यों के संरक्षा हेतु सदा समर्पित रहने का संकल्प लेते हुए कहा कि संगठन में मिले दायित्वों का बखूबी निर्वाहन करेंगे,मंच के कार्यकर्ताओ के सहयोग से बगहा के स्थानीय मुद्दों को उठा कर उस पर कार्य करेंगे और छात्र हित में हमेशा सक्रिय रहेंगे नवीन तिवारी के जिला अध्यक्ष बनने से बगहा के कार्यकर्ताओं में हर्सोल्लास का महौल है।मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश दुबे,अभिषेक गुप्ता,दीपक आर्य, दिवाकर कुमार मयंक मणि मिश्र अजय सिंह विकाश सिंह आदि ने नवीन को बधाई दिया॥