गोपालगंज :युवक का शव नहर से बरामद , प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका
#न्यूज़ इनपुट -राज श्रीवास्तव
बरौली ( गोपालगंज )
स्थानीय थाना क्षेत्र के माड़नपुर गांव के समीप नहर के किनारे से पुलिस ने अज्ञात युवक के शव को बरामद किया। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि हत्या के बाद शव को अपराधियों ने सड़क किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम लोगों ने माड़नपुर गांव के समीप नहर के किनारे शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने इस बात की सूचना बरौली थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया । मृतक सीवान जिले के मुफसिल थाना क्षेत्र के जियायु गांव का मृतक समीर है । गौरतलब है कि प्रेम प्रसंग मे हत्या किया गया है । प्रेमिका के दुसरे प्रेमी पर पहले प्रेमी का हत्या का आरोप लगा है । पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है ।