सारण :10 दिवसीय सीनियर बिहार हैंडबाल टीम का प्रशिक्षण सम्पन्न
16 सदस्यीय बिहार टीम में सारण के तीन खिलाड़ी चयनित
#अभय सिंह

बनियापुर(सारण)
बनियापुर के उच्च विद्यालय कोल्हुआ में सीनियर पुरुष हैंडबाल के 20 सदस्यीय बिहार टीम का प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न हो गया । बुधवार को शिविर समापन के मौके पर उपस्थित हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव सह बिहार के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने खिलाड़ियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही टीम भावना से खेलते हुए विजयी गोल दागने का मूलमंत्र दिया । जानकारी हो कि 19 फरवरी को बनियापुर विधायक केदारनाथ सिंह ने बिहार टीम के प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया । जिसमें बिहार के आधे दर्जन जिला , बिहार पुलिस सहित अन्य टीम के चयनित खिलाड़ी शामिल हुए । विधायक सह अध्यक्ष उच्च विद्यालय कोल्हुआ के अगुआई में प्रबंध समिति ने यह शिविर विद्यालय के सहयोग से आयोजित कराया। सफल प्रशिक्षण शिविर के आयोजन में सारण जिला हैंडबॉल एवं विद्यालय प्रबंधन को स्थानीय लोगों ने भरपूर सहयोग किया । स्थानीय युवक एवं युवतियों ने भी खेल के गुर सीखे । प्रशिक्षण शिविर प्रभारी सह जिला सचिव सारण हैंडबॉल संजय कुमार सिंह के देखरेख में 20 खिलाड़ियो में से 16 सदस्यीय बिहार टीम का चयन किया गया । जो ग्वालियर में 6 मार्च से होने वाली सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे ।बिहार टीम में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर सारण से तीन खिलाड़ी शामिल है । जो प्लस टू उच्च विद्यालय मशरक में चल रहे गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर में अभ्यास करते है । सारण से अभिषेक कुमार सिंह , कुणाल सिंह, निखिल सिंह , पटना से वरुण कुमार , संजीव कुमार, संजीत कुमार , नीरज कुमार , बेगूसराय से हरिओम कुमार , कुणाल कुमार , रंजीत कुमार ,दीपक कुमार , बीएमपी सुपर 100 से मुन्ना कुमार , आलोक कुमार , आरा से अभिषेक ओझा सहित अन्य शामिल है ।
प्रशिक्षण शिविर समापन समारोह की अध्यक्षता जिला हैंडबॉल अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह , एवं संचालन सत्येन्द्र तिवारी ने किया । खिलाड़ियो एवं आगत अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर अतिथियों एवं खिलाड़ियों को लक्ष्मी मिष्टान भंडार बनियापुर द्वारा होली का उपहार रंग गुलाल एव मिठाई दी गई । समारोह को ग्राउण्ड इंचार्ज मुकेश कुमार , बृजकिशोर ओझा विकल , अभय कुमार सिंह सहित अन्य ने सम्बोधित किया ।




Recent Comments