मशरक में ईवीएम-वीवी पैट प्रशिक्षण सह डेमो वोटिंग कार्यक्रम का आयोजन

छपरा. चुनाव आयोग की महत्वाकांक्षी योजना ईवीएम-वीवी पैट के प्रचार प्रसार के तहत मंगलवार को मशरक प्रखंड में प्रथम चरण के ईवीएम-वीवी पैट प्रशिक्षण सह डेमो वोटिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. डेमो वोटिंग में आम महिलाओं समेत आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, जीविका दीदी, शिक्षक और कर्मियों ने उत्साह के साथ भाग लिया. प्रशिक्षण की शुरुआत बीडीओ रंजीत कुमार सिंह ने करते हुए कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर वीवी पैट का प्रयोग किया जाएगा. इसलिए प्रत्येक मतदाता इससे जरूर अवगत हो जाए ताकि वोटिंग के दिन और समय उसे कोई आश्चर्य और असहजता महसूस न हो. वहीं कर्मी भी इस प्रकार प्रशिक्षण प्राप्त करें कि वे ईवीएम और वीवी पैट का संचालन निर्बाध रूप से करा सकें. प्रशिक्षण का संचालन मणिकांत तिवारी व धर्मेन्द्र पांडेय ने किया? उप निर्वाचन पदाधिकारी रौशन अली ने बताया कि बुधवार को पानापुर में प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा.