डुमरी के राहुल कुमार कों जेई मेंस में मिली कामयाबी
मांझी (सारण)। मांझी के डुमरी निवासी हरेश यादव का पुत्र राहुल कुमार ने जेई मेंस में कामयाबी हासिल कर जहाँ अपने क्षेत्र का नाम रौशन किया है वही उनके परिजनों में खुशी का माहौल है।
अपने चार भाई बहनों में सबसे छोटा राहुल बताते हैं कि प्राथमिक शिक्षा मांझी के डुमरी गांव के ही सरकारी स्कूल उत्क्रमित मध्य विद्यालय फिर हाई स्कूल की शिक्षा गांव में ही प्राप्त किया। फिर मैट्रिक करने के बाद मांझी इंटर कॉलेज में पढ़ाई शुरू किया। और अपनी तैयारी में जुटा रहा । फिर जेई मेंस का एग्जाम दिया। जिसमें 95.5 % अंक प्राप्त कर अपना जगह बना लिया। इसका सारा श्रेय मेरे पिता हरेश यादव व मम्मी कमला देवी को जाता है।