अखंड अष्टयाम के समापन पर जागरण कार्यक्रम का किया आयोजन
परसा(सारण)-प्रखंड के गंगोइ गाँव में नव निर्मित काली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित अखंड अष्टयाम के समापन के उपरांत स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जागरण में कलाकारों द्वारा भक्ति गीत प्रस्तुत कर लोगो की मन मोह लिया।धनवाद के कलाकार राजू सिंह अनुरागी और वंदना कुमारी द्वारा प्रस्तुत देबी गीत निमिया के डाल मई के.. माई के रूपवा मनवा मोहेला जैसे देवी गीत पर रात भर श्रोता झूमते रहे।मालूम हो की गत 19 जनवरी से ग्रामीणों के सहयोग चार दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया गया था।कार्यक्रम का उद्घाटन लक्षुमन राय परमेश्वर राय द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया।तथा आयोजक द्वारा कलाकारों अंग बस्त्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में रविन्द्र सिंह देव कुमार सिंह बसंत सिंह विजय सिंह राणा प्रताप सिंह रंजीत सिंह धर्मनाथ राय खुशबु देवी सुधा देवी सोनम कुमारी निभा कुमारी रुपा कुमारी पूनम देवी आशा देवी कविता देवी पुष्पा देवी चन्दा देवी आदि शामिल थे।