सारण/परसा-थाना क्षेत्र के अलग अलग गाँव में गत दिनों बाढ़ की पानी में डूबने से पाँच लोगो की मौत हो गई थी।प्रखंड विकास पदाधिकारी रजत किशोर सिंह ने मृतक के आश्रितों को मुख्यमंत्री परिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये का चेक प्रदान किया।जिसमें परसा मथुरा निवासी अनुपलाल दास,बालेश्वर ठाकुर मिर्जापुर निवासी बालेश्वर चौबे बलीगाँव निवासी लालती देवी तथा बहरमाड़र निवासी शैलेंद्र राय शामिल है।इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश कुमार सिंह भाजपा नेता अर्जुन सिंह पूर्व वार्ड करमुल्लाह सोनू कुमार सिंह समाजसेवी सभापति राय अनिल कुमार इत्यादि उपस्थित थे।