मशरक में अपराधियों ने सीएसपी संचालक को गोली मारकर किया जख्मी

मशरक ( सारण)थाना क्षेत्र के चमरिया गांव के सीएसपी संचालक ने स्टेट बैंक चैनपुर ब्रांच से रुपए की निकासी कर घर लौट रहे सीएसपी संचालक को अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया।हालांकि अपराधियों के हाथ रूपये हाथ नहीं लगा। घटना बुधवार को शाम 5 बजे के करीब की बतायी जा रही है। गंभीर रूप से जख्मी सीएसपी को मशरक पीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। घायल व्यक्ति मशरक थाना क्षेत्र के निकुम्भ सेमरी गांव निवासी 35 वर्षीय ब्रजेश सिंह बताए जा रहे हैं।