धंधेबाज फरार

#परवेज अख्तर/सिवान;

तरवारा (सिवान) : जीबी नगर थाना क्षेत्र के दीनदयालपुर बाजार से मंगलवार की रात पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक शराबी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मौका का फायदा उठाकर धंधेबाज भागने में सफल रहा। गिरफ्तार शराबी काला डुमरा निवासी चंद्रकांत प्रसाद है जबकि फरार धंधेबाज बताया जाता है। इस संदर्भ में प्रभारी थानाध्यक्ष आरएन पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार शराबी को मेडिकल जांच करवाने के बाद बुधवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायाधीश ने जेल भेज दिया।