
प्रखण्ड प्रमुख द्वारा बुलाई गई समीक्षा बैठक में गायब रहे प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी
इसुआपुर(सारण) : प्रखण्ड संसाधन केन्द्र के प्रांगण में बुधवार को एक बजे प्रमुख सरोज कुमारी की समीक्षा बैठक में प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी,बी.आर. पी सहित मध्यान भोजन प्रभारी गायब रहे ।बिदित ही कि प्रखण्ड प्रमुख द्वरा प्रखण्ड विकाश पदधिकारी को लिखित आदेश दिया गया था । जिसके आलोक में प्रखण्ड विकाश पदाधिकरि ने बैठक की सूचना दी थी।समीक्षा बैठक में तय तिथि और समय पर प्रमुख सरोज कुमारी अपने सचिव सह प्रखण्ड विकाश पदाधिकारी के साथ जब संसाधन केन्द्र पहुची तो वहा बी.आर. पी .द्वारिका नाथ तिवारी,लिपिक भैरव एवम सी. आर. सी संतोष सिंह,बीरेंदर साह हीं उपस्थित थे । प्रमुख में संसाधन केन्द्व की आगत निर्गत पंजी एवम उपस्थिति पंजी की मांग की तो बी.आर. पी ने कहा कि संसाधन केन्द्र में किसी प्रकार की पंजी नही उपलब्ध है सभी दस्तावेज प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी अपने कब्जे में रखते है और सभी जानकारियां भी गोपनीय रखते हैं । ।वही पाया गया कि पिछले सात वर्षो से संसाधन केन्द्र की बिकास राशि को कोई हिसाब किताब नहीं है साथ ही बी.आर. सी के अकाउंटेट जनवरी महीने से ही प्रतिनियुक्ति करा कर फरार चल रहे है।वही संसाधन केन्द्र को बेवस्थित रूप से संचालित करने के लिए जरनेरटर,प्रोजेक्टर ,दो लैपटॉप सहीत अन्य सामग्री भी उपलब्ध कराया गया है जो कि एक भी सामग्री केन्द्र पर उपलब्ध नही है । प्रमुख ने कहा कि कार्यो की समीक्षा पूर्ण नही हो सका । वही प्रखड शिक्षा पदाधिकारी एक बार पुनः अपने कार्यशैली का परिचय देते हुए गायब है ।प्रमुख सरोज कुमारी ने प्रखड विकास पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा हैं की अनुपस्थित लोगो पर करवाई हेतु जिला शिक्षा पदाधीकारी को पत्र लिखे और पुनः समीक्षा बैठक के लिए पत्र भेज कर समय निर्धारित करें ।प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने बीईओ के खिलाफ उचित कार्यवाई करने की बात कही ।




Recent Comments