Θ बेतिया – आजाद मंच ने कोरोना वारियर्स को कहा थैंक्यू!

✍️न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प०च०) बिहार 👉
राष्ट्रीय आज़ाद मंच की प्रतिनिधिमंडल प्रदेश प्रभारी विशाल कुमार मिश्र के नेतृत्व में रविवार को जिले के विभिन्न थानों के सुरक्षाकर्मियों को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया है.इस बाबत में मंच के प्रदेश प्रभारी विशाल कुमार मिश्र ने बताया कि अलग अलग स्थानों पर कोरोना योद्धाओं पर पुष्प वर्षा कर उन्हें धन्यवाद पत्र सौपा गया है।

उन्होंने कहा की दरअसल, वर्तमान समय में जिस महामारी के बुरे दौर से देश गुजर रहा हैं उस विकट परिस्थिति में इन महा योद्धाओ के योगदान बहुत ही सराहनीय है।आज पूरा राष्ट्र ऐसे कोरोना योद्धाओं के कार्यशैली पर गौरव महसूस कर रहा है तथा इनके कार्यों की प्रशंसा भी आज संपूर्ण भारत में हो रही है। कोविड-19 के दौरान राष्ट्र कल्याण में जिस प्रकार स्वास्थ्य कर्मी,सुरक्षाकर्मी,पत्रकार एवं सफाई कर्मी अपने स्वास्थ्य,परिवार और भोजन की चिंता छोड़ अपने महाकर्तव्य का सफलतापूर्वक निर्वाहन कर रहे हैं इसके लिए देश इन्हें धन्यवाद करता है। राष्ट्र एवं जनता की सुरक्षा में इन महामानव के त्यागो के लिए पूरा देश कोरोना वारियर्स का आभारी है।इस दौरान गोपालपुर थानाध्यक्ष को जिलाध्यक्ष अजय कुमार ने घोघा चौक पर माला पहनाकर धन्यवाद पत्र दिया।

एवं उनके हाथों रोड पर बिना मास्क
के चल रहे सैकड़ो लोगो को मास्क दिलाया।वही चनपटिया थाना के पुलिस टीम पर नगर अध्यक्ष विकास आर्य के नेतृत्व में लोहियारिया चौक पर कार्यकर्ताओ ने पुष्प वर्षा कर धन्यवाद पत्र दिया।जबकि बेतिया नगर थानाध्यक्ष को प्रदेश प्राभरी विशाल कुमार मिश्र ने माला पहनाकर कर धन्यवाद किया।शनिचरी थाना को योगापट्टी अध्यक्ष निजामुदीन आलम ने माला पहनाकर धन्यवाद पत्र दिया एवं लौरिया थाना को प्रदेश उपाध्यक्ष गोलू मिश्र के नेतृत्व में सम्मानित कर धन्यवाद पत्र दिया गया।





Recent Comments