
मशरक। प्रखंड वार्ड संघ के अध्यक्ष उमेश सिंह दूसरी सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए। प्रतिनिधि सभागार में प्रखंड के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों की बैठक कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए सम्पन्न हुआ। बैठक में प्रखंड के 15 पंचायत से डेढ़ सौ से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रखंड संघ के लिए अन्य पदों पर बैठक में बहरौली पंचायत से मुकेश कुमार ओझा एवं चांद कुदरिया से तसलीम मियां को उपाध्यक्ष, सोनौली पंचायत से मीर हसन अंसारी एवं बंगरा से सरोज देवी को महासचिव , जजौली पंचायत से भागमनी देवी, दुरगौली से अनिल बैठा , मदारपुर से मो समी अंसारी , कवलपुरा से पिंटू सिंह को सचिव , नवादा पंचायत से अंजू देवी , सेमरी से बबलू सिंह को संयुक्त सचिव , खजूरी पंचायत से राजकुमार मिश्रा एवं अरना से विजन्ति देवी को कोषाध्यक्ष जबकि चांद कुदरिया से छोटू कुमार पण्डित को सह संयोजक एवं डूमरसन से विमला देवी एवं कर्णकुदरिया से रंजन को संघ का मीडिया प्रभारी सर्वसम्मति से बनाया गया। बैठक की अध्यक्षता उमेश सिंह एवं संचालन मीर हसन अंसारी ने किया। बैठक में वार्ड संघ की मजबूती एवं पंचायत के मुखिया , उपमुखिया से अपने सामंजस्य बनाते हुए अपने अधिकार के लिए मजबूती से एक दूसरे का साथ देने पर सहमति बनी।




Recent Comments