मन्दिर के 7वीं वर्षगांठ पर अखंड अष्टयाम को ले कलश यात्रा
#मुरारी स्वामी/गड़खा(सारण):
गड़खा प्रखंड के बाजितपुर गांव में मनोकामना सिद्धि शिव मंदिर के सातवाँ स्थापना दिवस 24 घण्टे के अखंड अष्टयाम के लिए रविवार को श्रीधर बाबा के परम प्रिय शिष्य मुरारी स्वामी के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में डीजे बैण्ड-बाजा के साथ सैकड़ों महिला व पुरुष लाल और पीले परिधान पहनकर माथे पर कलश लेकर मंदिर परिसर से निकले, बाजितपुर सैकि रायपुरा होते हुए गड़खा सूर्य मंदिर गण्डक नदी के तट पर पहुंचा जहां आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जल भरवाया। उसके बाद पुनः यात्रा फुरसटपुर मैकी कोटवा अख्तियारपुर केवानी होते हुए बाजितपुर यज्ञ स्थल पर पहुंची। यज्ञ कमेटी के सदस्यों ने बताया कि सोमवार से 24 घंटे की अखंड अष्टयाम प्रारंभ होगी। पूर्णाहुति के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे मौके पर कलश यात्रा में मुखिया मनोज राम,अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद यादव, रमेश साह,अमरजीत गुप्ता,विनोद शर्मा,शिवजी राय व्यास,उपेन्द्र कुमार,शिक्षक सुनील सिंह, मिथलेश साह,गौतम महतो,मनु,नन्दन,कंचन साह,शिवनन्दन शर्मा आदि प्रमुख रुप से देखरेख कर रहे थे।वही अख्तियारपुर में बजरंगबली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई।प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही 24 घंटे का रामायण पाठ का भी आयोजन किया गया है।मौके पर दीनानाथ पाण्डेय सुबास पाण्डेय बबलू पाण्डेय देवेन्द्र पाण्डेय जितेन्द्र पाण्डेय श्रीनिवासन पाण्डेय व अन्य ग्रामीण थे।