अमरीकी सैनिक सबसे बड़े आतंकवादी हैं: हुसैनी
अब्दुल मुतलिब रजा
ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश नीति समिति के प्रवक्ता ने अमरीकी सैनिकों को सबसे बड़ा आतंकवादी बताया है। ईरानी टीवी से बात करते हुए सैय्यद हुसैन नक़वी हुसैनी ने कहा, अमरीकी सैनिक विश्व भर में महिलाओं और बच्चों की हत्याएं कर रहे हैं।
हुसैनी का कहना था कि अमरीकी सेना को एक आतंकवादी सेना घोषित किया जाना चाहिए। ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश नीति समिति के प्रवक्ता ने ईरान विरोधी अमरीकी कांग्रेस के प्रस्ताव के जवाब में ईरानी संसद के प्रस्ताव पारित करने की सराहना करते हुए कहा, यह एक अच्छा प्रस्ताव है।
ग़ौरतलब है कि अमरीकी कांग्रेस ने 15 जून को ईरान के ख़िलाफ़ प्रतिबंधों का एक नया समग्र प्रस्ताव पारित किया था, इस प्रस्ताव में ईरान के मिसाइल सिस्टम और हथियारों को निशाना बनाया गया है।




Recent Comments