भेल्दी(सारण)। श्रीधर बाबा दरोगा प्रसाद राय भेल्दी में गुरुवार को शोभेपुर पंचायत के पूर्व मुखिया भोरिक राय की शोक सभा का आयोजित कर
महाविद्यालय के छात्र छात्राओं और शिक्षकों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य अम्बिका राय तथा मंच संचालन प्रिंसपल रामप्रवेश पंडित ने किया। शिक्षाविद अम्बिका राय ने कहा कि भोरिक राय का जीवन व्यतीत समाज के कार्यों में हुआ। उन्होंने महाविद्यालय के विकास हेतु स्वार्मिक प्रयास किया था। पूर्व थानाध्यक्ष रामनाथ बैठा ने कहा कि वो एक मिलनसार इंसान थे। कम्युनिस्ट नेता नंद कुमार गिरी कहा कि उन्होंने उनकी प्रभाव राज्य स्तरीय राजनीति में थी। पूर्व शिक्षक राजेंद्र राय ने आज के समाज मे उनके जैसे नेताओं की जरूरत समाज को हैं।मुखिया मनोज राय और शिक्षक ललन राय ने बताया कि स्व राय शोभेपुर पंचायत के 1967 से 77 और 2001 से 09 तक मुखिया रह चुके थे।श्रीधर बाबा के शिष्य मुरारी स्वामी ने कहाकि उनके विचारधारा आज भी हमारे लिए मार्गदर्शक बनी हैं।
प्रो राम किशोर राय समेत अन्य लोगों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की। मौके पर बर्सर प्रो सुरेन्द्र कुमार प्रोफ अखिलेश कुमार प्रो अमित कुमार प्रो मुरारी कुमार गुप्ता प्रो उमेश कुमार प्रो अरविंद कुमार सिंह प्रो बिरेन्द्र प्रसाद प्रो रमेश कुमार प्रो सिपाही राय आदि ने पुष्पांजलि अर्पित किया।