बेतिया – गौनाहा:– *अठारह किलो चरस के साथ एक नेपाली तस्कर बाइक समेत गिरफ्तार*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
✍ अंतर्राष्ट्रीय बाजार मे जप्त चरस की अनुमानित किमत तीन करोड़ साठ लाख बताया गया ।
✍ गिरफ्तार हुआ तस्कर परसा जिला नेपाल का है निवासी।
✍ गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्यवाई मे बाइक पर रखे अठारह किलो चरस के साथ धराया तस्कर। 
✍ पिलर नम्बर 429/70 से भारतीय सीमा से पार करा रहा था नशे का बडा खेप।
✍ 44 बी बटालियन एसएसबी नरकटियागंज ने पाई बड़ी कामयाबी ।
*पश्चिमी चम्पारण मैनाटाड* प्रखंड के पचरउत्ता से एसएसबी ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्यवाई मे तीन करोड़ साठ लाख का चरस जप्त किया है । वही पैसन प्रो बाइक BR22L 5369 के साथ एक नेपाली तस्कर को धर दबोचा है ।  जिसका अनुमानित किमत अंतरराष्ट्रीय बाजार मे तीन करोड़ साठ लाख रुपये लगाये गये है ।  44 बी बटालियन एसएसबी पचरउता के टीम लिडर इंस्पेक्टर नरेश कुमार (GD) के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्यवाई मे पिलर संख्या 429/70 के समीप से नेपाल से भारत मे तस्करी के लिए लाई जा रही अठारह किलो चरस की बड़ी खेप को जब्त किया गया हैं।
इसकी जानकारी देते हुए 44 बी बटालियन एसएसबी नरकटियागंज डिप्टी कमांडेंट अंजय कुमार रजक ने बताया कि गुप्त सुचना मिली थी कि रविवार को चरस की बड़ी खेप भारतीय बाजार मे भेजने की तैयारी नेपाली तस्करों के द्वारा कि जा रही है। रविवार सुबह 08:15 बजे जवान पिलर संख्या 429/70 के समीप मुस्तैदी से घात लगाकर छिपे हुए थे। तभी एक भारतीय नम्बर मोटरसाइकिल से एक नेपाली युवक कुछ ले कर आता दिखाई दिया। जवानो ने जब उसे गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल पर रखी समान की तलाशी (जांच) किया तो बैग मे अवैध मादक पदार्थ चरस निकला। तस्करी कर भारतीय बजार मे ले जा रहे अठारह किलो चरस अवैध मादक पदार्थ के साथ एक नेपाली तस्कर परसा जिला नेपाल सेरहवा थाना क्षेत्र के सिसवनीया निवासी अनिल फोदर पिता हिरालाल फोदर को पचरउता से एसएसबी के जवानो  ने धर दबोचा है। पकड़े गए चरस की अंतर्राष्ट्रीय बाजार मे अनुमानित कीमत तीन करोड़ साठ लाख रुपया तथा पकडी गई मोटरसाइकिल की कीमत पैतिस हजार रूपये टोटल तीन करोड़ साठ लाख पैतिस हजार रुपया आंकी गई है। जब्त चरस, मोटरसाइकिल व गिरफ्तार तस्कर  को अग्रसर कार्रवाई के लिए भांगहा पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है ।