तरैया 10.05.2020

डेवढ़ी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ने मदर डे एवं अपने जन्म दिन पर अपने आवास पर सैकड़ो महिलाओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।मुखिया प्रतिनिधि धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को मदर डे के अवसर पर महिलाओं को सम्मानित कर मैंने अपना जन्म दिन मनाया।माता एवं बहन स्वरूप महिलाओं का सम्मान ही मेरे इस कार्यक्रम का उद्देश्य है।डेवढ़ी मुखिया रीना देवी ने बताया कि महिलाओं के सम्मान के लिए मदर डे एक उपयुक्त अवसर था।समाज के लोगो को आगे आना चाहिए और हर क्षेत्र में महिलाओं का सम्मान होना चाहिए।उन्होंने कहा कि 540 महिलाओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।उक्त मौके पर इसुआपुर उपप्रमुख संतोष साह,चंदन सिंह,मनोज सिंह,सुरेश राय,नवल शर्मा,अरविंद सिंह,मनोज सिंह,अभय सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।