क्वेरेंटीन कैंपो का आलाधिकारियों ने किया निरीक्षण,कहा-धैर्य रखें, 21 दिन बाद पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने-अपने जाइयेगा घर

• जिलाधिकारी ने लोगां से पूछा उनका हाल-चाल,भोजन की गुणवत्ता का की गयी जांच
•  सुबह-शाम योगभ्यास और अन्य गतिविधि कराने का दिया गया निर्देश
• मनोरंजन के लिए इन केंद्रों पर लगाया गया है टेलीविजन
• केंद्रों की सीसीटीवी से की जा रही है निगरानी    

छपरा । जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय के द्वारा सारण जिला के मशरख, पानापुर और तरैया प्रखंड के कई क्वेरेंटीन कैम्पों का भ्रमण कर वहाँ आवासित प्रवासियों का हाल-चाल पूछा गया और इन कैंपो में उपलब्ध करायी गयी सुविधाओं का जायजा लिया गया।    जिलाधिकारी ने इन केन्द्रों पर आवासित लोगों से कहा कि कोरोना का संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के सम्पर्क में आने से होता है, यहाँ भी आप कुछ दूरी बनाकर रहें। जिलाधिकारी ने पूछा कि सभी को डिग्निटी किट मिल गयी है, उस पर सभी ने कहा कि उन्हें सारी सामग्री मिली हुयी है। जिलाधिकारी ने कहा कि आप लोग बाहर से आये हैं और बिल्कुल अपने परिवार के निकट हैं। धैर्य रखिये 21 दिन बाद पूरी तरह स्वस्थ होकर आप अपने घर जाएँगे। केन्द्र प्रभारी के द्वारा समय-समय पर दिये गये दिशा-निर्देशो का पालन करें। अगर कोई समस्या हो तो जिला आपदा संचालन केन्द्र के नं0 06152-245023 पर इसकी सूचना दें, तुरंत कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी द्वारा रह रहे लोगों से भी अपने स्तर से परिसर एवं कमरे को साफ-सुथरा रखने का अनुरोध किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि आप सब जब घर जाएंगे उस समय कम से कम 1000 रूपये भी आपको दिये जायेंगे।जिलाधिकारी द्वारा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं केन्द्र प्रभारी को निर्देश दिया गया कि सभी केंद्रों पर रह रहे लोगों में से ही कुछ सदस्यों को लेकर एक मेस कमिटी का गठन करना सुनिश्चित करेंगे ताकि उक्त कमिटी अगले दिन का मेन्यू निर्धरित कर केन्द्र प्रभारी को दे, तद्नुसार अगले दिन का भोजन तैयार कराया जाय। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि विभागीय निर्देशानुसार स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दोनों समय चावल ही उपलब्ध कराया जाय, किसी भी परिस्थिति में पूड़ी आदि भोजन में शामिल नहीं किया जाय।

•चापाकल और शौचालय को शीघ्र दुरुस्त कराने का निर्देश :

निरीक्षण के क्रम में कुछ केंद्रों पर चापाकल एवं शौचालय की व्यवस्था में कमी के मद्देनजर कार्यपालक अभियन्ता, लोक स्वास्थ्य प्रमण्डल, छपरा को निदेष दिया गया कि निश्चित रूप से दो दिनां के अंदर सभी क्वेरेंटीन केन्द्रां पर समुचित मात्रा में चापाकल एवं शौचालय की उपलब्धता सुनिष्चित करायेंगे तथा जिन कमरों में नल का टेप अथवा पाईप खराब हो, उसकी अविलम्ब आवश्यक मरम्मति कराना सुनिश्चित करेंगे। पुलिस अधीक्षक के द्वारा थानाघ्यक्षें को निर्देश दिया गया कि केंद्रों पर सुरक्षा हेतु चाक-चौबन्द व्यवस्था रखना सुनिश्चित करेंगे ताकि कोई भी व्यक्ति केन्द्र से भागने नहीं पाये तथा विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो। साथ हीं प्रत्येक कार्यों में प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी का सहयोग करेंगे। क्वेरेंन्टीन कैम्प में आवासित लोंगो ने डीएम और एसपी के आने पर अपनी खुशी प्रकट की।